{"_id":"cc5aef16c2eee697417af9c2b9691307","slug":"immersed-in-the-fun-of-holly-with-cm-saifai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के साथ होली की मस्ती में डूबा सैफई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के साथ होली की मस्ती में डूबा सैफई
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल भी सैफई में अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पूरा परिवार शामिल हुआ। कमी थी तो सिर्फ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की। खराब तबियत की वजह से नेता जी इस आयोजन में शामिल नहीं हो सके। होली मिलन कार्यक्रम में उमंग और उल्लास तो था, पर कहीं न कहीं नेता जी की गैर मौजूदगी सभी को अखरती रही।
विज्ञापन
सैफई स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आसपास क्षेत्र के साथ ही कई अन्य जिलों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपस्थित लोगों के साथ फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी पीछे नहीं रहे और होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। उन्होंने भी फूलों के साथ ही जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। सभी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात करके उन्हें होली की मुबारकबाद दी। प्रो. रामगोपाल यादव ने गगरी मेरी श्याम उठाए जईयो फाग सुनाकर माहौल को रंगीन कर दिया।
विज्ञापन
संासद तेजप्रताप यादव, पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को अबीर-गुलाल लगाया। परंपरागत तरीके से सभी का गुझिया सहित अन्य पकवानों से मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश व देशवासियों को होली की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। दशरथ सिंह ठेकेदार व उनकी टीम ने फाग गीतों की तान छेड़कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बीच-बीच में खुद कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह टोलियों के साथ फाग गाते रहे।
इस दौरान विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, अमर प्रताप यादव, तरनपाल सिंह कालरा, हरजीत सिंह कालरा, राजवीर ठेकेदार, चंदगीराम यादव, रामनरेश प्रधान, दर्शन सिंह प्रधान, भारत सिंह ठेकेदार, सतनाम सिंह अरोरा, ऋषि अरोरा सहित रिम्स के निर्देशक डा. ब्रिगेडियर टी. प्रभाकर, जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद यादव, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ होली स्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने परिवार के साथ मिलकर जलती होली में आखत डाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने भी आगे बढ़कर उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाया और पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अंकुर यादव, सांसद तेजप्रताप यादव ने भी होली में आखत डाली।