{"_id":"605cc9c18ebc3e769f093e61","slug":"illegal-and-adulterated-liquor-will-be-monitored-etawha-news-knp6199012110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध और मिलावटी शराब पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध और मिलावटी शराब पर रहेगी नजर
विज्ञापन
सभागार में बैठक करतीं जिलाधिकारी श्रुति सिंह
- फोटो : ETAWHA
इटावा। होली और पंचायत चुनाव में अवैध और मिलावटी शराब पर पुलिस और प्रशासन नकेल कसेगा। देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का सत्यापन कराया जाएगा। सरकारी ठेकों पर यदि मिलावटी शराब बिकी तो सख्त कार्रवाई होगी। यह बात गुरुवार को डीएम श्रति सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में शराब ठेकों व दुकानों के संचालकों से बैठक में कही।
डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव करीब है। इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो। बैठक में जिला आबकारी केके शुक्ला ने दुकानदारों से कहा कि एक बार में ग्राहक को पांच पौवे (क्वाटर) से अधिक शराब की बिक्री नहीं जाएगी।
शराब की खाली पेटी को न बेचें। खाली पेटी को बेचने से उस पर पड़े बार कोड का गलत उपयोग सकता है। खाली पेटी के बारकोड को स्क्रैच कर दें। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद व आबकारी निरीक्षक समेत काफी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।