फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If you have a fever, do not wait for examination, consider treatment as a cavid.

बुखार है तो जांच का इंतजार न करें, कोविड समझकर इलाज शुरू करें

Sat, 08 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
If you have a fever, do not wait for examination, consider treatment as a cavid.
सैफई (इटावा)। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के प्रति सचेत किया है। उनका कहना है कि अगर बुखार आए तो जांच का इंतजार करने के बजाए कोरोना समझाकर इलाज शुरू कर दें, क्योंकि कोरोना अब सामुदायिक संक्रमण हो गया है। या यूं कहें कोरोना घर-घर पहुंच गया है। डॉ. आदेश ने बताया कि इस समय तीन तरह के क्यूटेट वायरस हैं। अफ्रीका, ब्राजील और यूके स्ट्रेन। भारत में ब्राजील और यूके वाले स्ट्रेन के सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रथम लहर के लक्षण
बुखार हल्का, खांसी सूखी, सिर दर्द, शरीर में दर्द, सूंघने की क्षमता कम होना, स्वाद की क्षमता कम होना, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द। पहली लहर में आरटीपीसीआर टेस्ट, एक्स-रे में धब्बे दिखाई देने पर कोरोना की पुष्टि हो जाती थी।
विज्ञापन

दूसरी लहर के लक्षण
तेज बुखार, सूखी एवं बलगम वाली खांसी, पीठ दर्द, सिर दर्द, सूंघने और स्वाद की क्षमता कम होना, सांस में दिक्कत, दस्त होना,उल्टी होना पेट दर्द। दूूसरी लहर में कई बार आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आती है। सीटी स्कैन में धब्बे दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सावधानी बारतें
- नकारात्मक बातों से दूर रहें।
-घर से निकलने पर मास्क लगाएं।
- लक्षण महसूस होने पर आइसोलेट हो जाएं।
-आराम करें और अच्छी नींद लें।
- ठंडी वस्तुओं से परहेज करें।
- गुनगुने पानी से ही नहाएं।
- सूप, जूस, काढ़ा,चाय, काफी, गुनगुना पानी, गर्म दूध का कम से कम चार लीटर प्रयोग करें।
-खुद को फिल्म, किताब, गाना, कहानी, कविता, खेल आदि के माध्यम से व्यस्त रखें। दोस्तों से बातें करें।
- सुबह-शाम भाप की सांस लें और नमक पानी गुनगुना करके गरारा करें।
- पल्स ऑक्सीमीटर से आक्सीजन नापते रहें 94-92 के नीचे सैचुरेसन आने पर तुरंत हेल्पलाईन पर फोन करें।
- ऑक्सीमीटर न मिल पाने के स्थिति में अपने सांस को 14-18 सेकेंड के लिये रोक कर अपने को चेक करें।
इतना करिये और आरसीटीआर करवाइये। जब तक 3-4 दिन में रिपोर्ट आएगी हो सकता आपकी तीन चौथाई बीमारी समाप्त हो चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed