{"_id":"63fba9bfcd6e47d7d603c0c4","slug":"ht-line-broaken-due-to-dumper-12-villages-electricity-cut-etawha-news-c-12-1-98643-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डंपर का ट्राला फंसने से टूटी एचटी लाइन, 12 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डंपर का ट्राला फंसने से टूटी एचटी लाइन, 12 गांवों की बिजली गुल
Mon, 27 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र में भरतिया बरौना मार्ग पर भरतिया कोठी के पास गिट्टी उतारते समय डंपर का ट्राला एचटी लाइन में फंसने से लाइन टूट गई। चालक ने डंपर भगाया तो कुछ दूर जाकर संतुलन बिगड़ने से डंपर पलट गया। इसके कारण जाम लग गया। वहीं लाइन टूटने से 12 गांवों की बिजली गुल हो गई।
शनिवार रात करीब आठ बजे भरतिया कोठी पर सड़क चौड़ीकरण के लिए डंपर गिट्टी लेकर पहुंचा। डंपर ने चौराहे से 100 मीटर दूर सड़क पर गिट्टी उतारने के लिए ट्राला उठाया। ट्राला एचटी लाइन से टकरा गया। हड़बड़ाहट में चालक भागने लगा तो डंपर पलट गया। इसके कारण जाम लग गया। वाहनों को तीन किलोमीटर दूर घूमकर जाना पड़ा।
एसओ गंगाधर गौतम ने बताया कि डंपर मालिक को सूचित कर दिया गया है। क्रेन से डंपर को हटवाया जाएगा। उधर लाइन टूटने से भरतिया, कठौतिया, कुदरैल, रम्पुरा, बदरिया पूठ, पूरनपुरा समेत करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। एसडीओ रामहरी ने बताया कि लाइन को जुड़वाया जाएगा।