फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   house fire due to unknown reasons

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग

Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
house fire due to unknown reasons
जसवंतनगर/चकरनगर (इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र के कोकावली गांव के एक घर में बुधवार रात आग लगने से नकदी और गृहस्थी का करीब एक लाख का सामान जल गया। संडोस गांव में पशुबाड़े में आग लगने से दो भैंस मर गईं और दो भैंस झुलस गईं।
विज्ञापन

कोकावली गांव के कमल किशार जाटव बुधवार शाम जसवंतनगर बाजार गए थे। पत्नी चमेली देवी गांव में ही पुत्रवधू के पास गई थीं। इस दौरान उनके घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। कमल ने बताया कि आग से साइकिल, बकरी, कुंटल गेहूं, गृहस्थी का समान और 25 हजार रुपये जल गए। बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सिंडोस गांव में हुकुम सिंह बघेल के घर के पीछे बने पशुबाड़े में गुरुवार दोपहर दो बजे आग लग गई। आग से दो भैंस जलकर मर गई और दो झुलस गईं। अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने तक फूस का बना पशुबाड़ जल चुका था। थाना अध्यक्ष सहसों तेज सिंह ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से गेहूं के 10 गट्ठे जले
भरथना/बकेवर। काठमऊ में बुधवार देर शाम किसान रामशंकर के खेत में रखे गेहूं के गट्ठों में आग लग गई। किसान ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। रामशंकर ने बताया कि बिजली के तार के टकराने से चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई थी। आग से गेहूं के दस गट्ठे जल गए। लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने नुकसान का आकलन किया। उधर, कुड़रिया गांव में संतोष कुमार के गेहूं काटने के बाद अवशेष में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर कबू पाया। पास के खेत में एमपी पाल की दस बीघा गेहूं की कटी फसल रखी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed