{"_id":"61e6ff87c5616358cf1039fd","slug":"house-fire-due-to-short-circuit-etawah-news-knp676058310","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से घर में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरई रम्पुरा में मंगलवार को सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
परिवार के लोगों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किया।
लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा गृहस्थी के सामान के अलावा बरतन, कपड़े और अनाज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
आग से घर के बाहर खड़ी कार भी जल गई। क्षेत्र के गांव लोहरई रमपुरा निवासी रमेशचंद्र शाक्य का बेटा लाल सिंह शाक्य मंगलवार को सुबह अपने परिवार के साथ घर पर थे।
विज्ञापन
करीब आठ बजे अचानक उनके घर के लिए जाने वाली बिजली की केबल में पोल से चिंगारी उठी और पूरी केबल में आग लग गई। केबल से निकली आग उनके घर तक पहुंच गई, जिससे आग से घर में रखा सामान जलने लगा।
परिवार के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आए।
आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस को भी दी।
आग लगने की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
लाल सिंह शाक्य ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी। जलती केबल पॉलिथीन के तिरपाल पर गिरी, जिससे तिरपाल में आग लगने के बाद पूरे घर में फैल गई।
आग लगने से गृहस्थी के सामान के अलावा घर के बाहर खड़ी कार भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि आग से करीब 13 लाख का नुकसान हुआ है।
आग लगने से लिंटर भी चटक गया। एसओ बसरेहर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।