{"_id":"6456a618dd22a9567302dd34","slug":"house-caught-fire-etawha-news-c-12-1-219116-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आग लगने से दो गृहस्थियां, नकदी और जेवर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आग लगने से दो गृहस्थियां, नकदी और जेवर जले
Sun, 07 May 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 07 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
भरथना। अनवरगंज में शुक्रवार रात घर में आग लग गई। इसमें दो गृहस्थियां, नकदी और गहने जल गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
अनवरगंज निवासी इम्तियाज अहमद चचेरे भाई आरिफ के साथ दो मंजिला घर में रहते हैं। शुक्रवार रात डेढ़ बजे घर में आग लग गई। धुआं भरने पर परिजनों की नींद टूटी तो सभी बाहर की ओर भागे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग फैल गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना पर पहुंची दमकल ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। पीड़ित इम्तियाज अहमद ने बताया कि वह फर्नीचर कारोबारी हैं। रात में आग लगने से अलमारी में रखे 95 हजार रुपये, जेवर, कपड़े, फर्नीचर और गृहस्थी राख हो गई। आरिफ ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट होने से लगी आग से 97 हजार रुपये, जेवर, कपड़े आदि सामान जल गया।