{"_id":"57a8cc804f1c1b9976ee478c","slug":"house-caught-fire-due-to-highvoltage-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा क्षेत्र के ककराही ग्राम पंचायत के नगला पछांय में रविवार देर शाम ट्रांसफार्मर से टू फेस सप्लाई होने के कारण घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे एक घर में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। नगदी भी जल गई। दर्जनों लोगों को करंट के झटके लगे। दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन
नगला पछांय में रविवार को अचानक एलटी लाइन में हाईवोल्टेज का करंट घरों में दौड़ गया। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से टू फेस सप्लाई होने से घरों में ग्यारह हजार वोल्ट का करंट आ गया। इससे गांव के सुदास कमल के घर में रखी टीवी में आग लग गई।
विज्ञापन
आग ने बक्से और अन्य सामान को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने भागकर स्विच बंद करने की कोशिश की उन्हें करंट लग गया। इसी गांव के उमेश की मां सोमवती और ब्रजेंद्र की मां झुलस गईं। जबकि लगभग एक दर्जन लोगों को करंट के झटके लगे।
विज्ञापन
आदेश के मकान में टीवी के पास रखे पांच हजार रुपये राख हो गए। लोगाें ने बताया कि स्विच बंद होने के बाद भी उपकरण फुंक गए। ग्राम प्रधान सहदेव सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है।
इस संदर्भ में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि उन्हें करंट से हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं है। वे जेई को भेजेंगे। पूरी जानकारी कर नियमानुसार कार्रवाई कराएंगे।