फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   house caught fire, 10 goat injured

मकान में लगी आग, दस बकरियां झुलसीं

Sun, 26 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 26 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 house caught fire, 10 goat injured
ग्राम गौरनपुरा में आग लगने से जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

थाना बिठौली के ग्राम गौरनपुरा में मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, पशुबाड़े में दस बकरियां झुलस गईं। आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया।

विज्ञापन

 रविवार सुबह गौरनपुरा निवासी रामौतार कोरी के मकान में आग लग गई। इस दौरान सभी परिजन खेतों में काम कर रहे थे। आग की सूचना पर रामौतार मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान चिंगारी पशुबाड़े के छप्पर में गिरी और आग की लपटे तेज होने लगी। जिससे बाड़े में चारा खा रही दस बकरियां झुलस गईं। दो घंटे बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, भूसा आदि सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed