फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hot climate wheat cutting start

Etawah News: मौसम में गर्माहट आई, तेज हुई गेहूं कटाई

Wed, 12 Apr 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
hot climate wheat cutting start
निवाड़ीकला। मौसम में आई गर्माहट ने किसानों को राहत दी है। गेहूं किसान फसल की कटाई-मड़ाई में जुट गए हैं। किसान दिन-रात कटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

दस दिन पहले हुई बारिश और ओलों के कारण फसल को नुकसान हुआ था। किसान यह सोचकर परेशान थे कि कहीं फिर मौसम बदला और बारिश हो गई तो उनकी मेहनत चौपट हो गई। ऐसे में अब खिल रही तेज धूप ने उन्हें राहत दी है। बारिश के बाद कटाई पिछड़ रही थी। इस बीच जैसे ही मौसम साफ हुआ किसान कटाई-मड़ाई में जुट गए हैं।
खेतों से गेहूं कटने और थ्रेशर से मड़ाई के बाद किसान भूसे को भी जल्द छांव में रखने की जुगत में लग गए हैं। किसानों के अनुसार मौसम ने अगर साथ दिया तो माह के अंत तक अधिकतर किसान गेहूं की फसल काट लेंगे। किसान जगदीश ने बताया कि भोर चार बजे से ही पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर पहुंचकर कटाई में लग जाते हैं। दिन होते-होते सभी गेहूं का गट्ठा बना लेते हैं।
विज्ञापन

निवाड़ीखुर्द में गेहूं की फसल काट रहे किसान इसरार की माने तो अभी मौसम अच्छा है। पता नहीं कब बिगड़ जाए और बारिश व हवा चलने लगे। इसी कारण दिन रात एक करके फसल की कटाई में जुटे हैं। सिर्फ दोपहर में दो घंटे काम बंद रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि जानकार पंकज सिंह ने कहा कि मौसम में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में अधिकतर किसान फसलों की कटाई मड़ाई में जुट गए हैं। किसानों को जल्द फसल उठाकर सुरक्षित कर लेनी चाहिए। मौसम कभी भी करवट ले सकता है। बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed