फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   horrific road accident in Etawah, eleven dead due to DCM overturning

यूपी: इटावा में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम पलटने से 12 की मौत, पीएम ने जताया दुख, दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान

Sat, 10 Apr 2021 06:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Apr 2021 06:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के इटावा में शनिवार शाम डीसीएम पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 52 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
horrific road accident in Etawah, eleven dead due to DCM overturning
इटावा: डीसीएम पलटने से 11 की मौत, 41 घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा में बच्चे का मुंडन कराने लखना के कालका मंदिर जा रहे आगरा जिले के लोगों से भरी डीसीएम शनिवार को मिहोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फुट गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


हादसे में महिला समेत 12 की मौत हो गई और 52 से अधिक घायल हो गए। इनमें 13 की हालत नाजुक बताई गई है। गंभीर घायलों को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय और अन्य को जिला व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आगरा जिले के बाह थानाक्षेत्र के पिनाहट गांव निवासी वीरेंद्र बघेल के छह माह के बेटे का शनिवार को मुंडन संस्कार था।
विज्ञापन


पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री की ओर से पीएमओ द्वारा ट्विटर पर इटावा हादसे पर शोक जताया गया है। ट्वीट करते हुए लिखा - उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

मुंडन कराने परिवार के लोग, रिश्तेदार और ग्रामीण डीसीएम से लखना के कालका जी मंदिर जा रहे थे। उदी-चकरनगर रोड स्थित मिहोली गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित हो गई। चालक कालीचरन स्टेयरिंग नहीं संभाल सका। डीसीएम कई बार पलटते हुए सड़क के किनारे 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

 

horrific road accident in Etawah, eleven dead due to DCM overturning
हादसे के बाद पलटी डीसीएम - फोटो : amar ujala
डीसीएम सवार लोगों की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी सोमेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ एंबुलेंस को सूचना दी।  पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ को अस्पताल में मृत घोषित किया गया है।

घायलों को पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के 13 गंभीर घायलों को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह व सीएमओ डॉ.एनएस तोमर मौके पर पहुंचे।

मुंडन के बाद मंदिर में चढ़ाया जाना था झंडा
वीरेंद्र ने बेटे के लिए कालका जी मंदिर में मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर मुंडन मंदिर में कराने जा रहा था। मुंडन के बाद मंदिर में झंडा (नेजा) भी चढ़ाया जाना था।

मृतकों का नाम व पता
1. किशनलाल (75) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
2. रामदास (60) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
3. हाकिम सिंह (60)निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
4. जनवेद सिंह (50) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
5. लालू बघेल (45)निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
6. मनोज कुशवाहा (38) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
7. महेश (48) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
8. राजेश (35) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
9. राजेंद्र (50) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
10. गुलाब सिंह (45) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
11. बनवारी लाल (60) निवासी बाह मोहता गड़ा पचौरी, आगरा
12. अज्ञात महिला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed