{"_id":"61cf426c004dc222a118243c","slug":"hopes-played-responsibility-in-corona-etawah-news-knp6727951102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना में आशाओं ने निभाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना में आशाओं ने निभाई जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोरोना के दौरान निगरानी समितियों में शामिल आशा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप में 50 मोबाइल फोन वितरित किए गए।
इससे पूर्व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम का संबोधन सुना। सीएम का संबोधन पूरा होते ही सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सबसे पहले बढ़पुरा ब्लाक की आशा, अनीता, उर्मिला, किरन आदि को मोबाइल दिया।
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने भरथना ब्लाक की पुष्पा देवी, अनीता कुमारी, गीता देवी आदि को मोबाइल फोन दिया। ताखा, सरसईनावर और शहर क्षेत्र की आशाओं समेत कुल 50 आशाओं को मोबाइल फोन वितरित किए गए।
विज्ञापन
जिले में कुल 1212 आशाएं हैं, इन सभी को उनके संबंधित ब्लाकों पर मोबाइल वितरित किया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि लोग जब घरों से नहीं निकल रहे थे, ऐसे समय में आशा बहनों ने अपना कार्य पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाया।
कार्यक्रम में भरथना विधायक सावित्री कठेरिया भी मौजूद थीं। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार राय, डीडीओ दीनदयाल, सीएमओ डॉ. भगवान दास, बढ़पुरा ब्लाक अध्यक्ष गणेश राजपूत, नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय, एसीएमओ डॉ. शिवचरन, कार्यक्रम अधिकारी संदीप दीक्षित, डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, प्रभात वाजपेई, धर्मेंद्र भदौरिया आदि रहे।
संचालन डॉ. उमेश भटेले ने किया। ग्राम अहिबरनपुर निवासी आशा ऊषा देवी ने मोबाइल मिलने पर कहा कि सरकार ने कुछ तो ध्यान दिया। कहा कि कम ही सही मानदेय भी बढ़ा। ब्लाक बढ़पुरा से आई ग्राम रजपुरा निवासी किरन ने कहा कि सरकार से फोन मिलने पर और खुशी हो रही है।