{"_id":"63fcfe2803dc2e3e100d2c54","slug":"honeybee-attack-on-barati-in-bus-etawha-news-c-12-1-100471-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बस सवार बरातियों पर मधुमक्खियों का हमला, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बस सवार बरातियों पर मधुमक्खियों का हमला, सात घायल
Tue, 28 Feb 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। दिल्ली से लखनऊ जा रहे प्राइवेट बस सवार बरातियों पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें सात बराती घायल हो गए। उनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
दिल्ली के एक युवक की बरात सोमवार को लखनऊ जा रही थी। बराती प्राइवेट बस में सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टिमरुआ कट के पास बस पहुंची, तभी मधुमक्खियों का झुंड बस में घुस आया। जानकारी पर चौबिया पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा की एंबुलेंस से सात लोगों को बसरेहर सीएचसी भेजा गया। इनमें सिराज, तनवीर, साफेज, नूरुल हसन, अदीबा, जरा और एक अन्य का उपचार कराया गया। करीब दो घंटे तक बस चौपुला कट पर खड़ी रही। घायलों के सीएचसी से लौटने के बाद बराती लखनऊ की ओर रवाना हुए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास सचान ने बताया कि सात लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल होकर आए थे। उन्हें इंजेक्शन व दवा दी गई है।