फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   home minister aur cm

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अब जनता को धमकाने में लगे

Sun, 26 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
home minister aur cm
जसवंत नगर (इटावा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश आज दोराहे पर खड़ा है। हालात विषम है। हर तरफ बीजेपी के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। लोग सड़कों पर आंदोलनरत हैं। महिलाएं भी जगह जगह धरने पर बैठी हैं। देश के गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री जनता को धमका रहे, चैलेंज कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिवपाल यादव आज प्रसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रो. ब्रजेश चंद्र यादव के सुपुत्र ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव और उनके चचेरे भाई अशांक की एक साथ आयोजित शादी समारोह के कार्यक्रम में आए थे। चौधरी सुघर सिंह एकेडमी में आयोजित इस भव्य और एतिहासिक समारोह में सपा, प्रसपा एवं अन्य राजनीतिक दलों की हस्तियां, विधायक सांसद बड़ी संख्या में जुटे। उनके पुत्र आदित्य यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह ने वार्ता में पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने, सरकार से सवाल पूछने, धरना प्रदर्शन करने का सभी को लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है। बेरोजगारी विकराल हो गई है। युवा और किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ध्यान बांटने और देश में जातीय विभाजन में जुटी है। यह देश गांधी लोहिया का है। इसे हम समाजवादी टूटने और बिखरने कदापि नही देंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह यादव , कुशलपाल सिंह यादव, भुवनेश यादव ने आगंतुक जनों पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व विधायक हरिओम यादव, डॉ अजंट सिंह यादव, सुभाष चंद्र यादव, एम एल सी अरविंद यादव, सरदार तरनपाल सिंह कैलाश यादव, महावीर सिंह यादव, मोहम्मद फुरकान, रामसेवक गंगापुरा, सुनील जौली, प्रो रामसेवक यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, कैलाश यादव, राहुल गुप्ता, खन्ना यादव, राजीव यादव, बल्लू यादव आदि की अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स दोनों मामलों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed