फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Holi will be huge in Holi

इटावा: होली में हुड़दंग पड़ेगी भारी

Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Holi will be huge in Holi
इटावा। होली में सड़क पर हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ेगी। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वैसे तो हर बार होली के त्योहार पर पुलिस सतर्क रहती थी। मगर, इस बार पंचायत चुनाव को देखते हुए होली के रंग के साथ राजनीति की खुमारी भी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी है।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ अफसरों के साथ ही खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि होलिका दहन व रंग वाले दिन सुबह से ही फोर्स सभी इलाकों में तैनात रहेगा। सड़क पर हुड़दंग करने वालों को हवालात पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के बाद तय होगा कि पकड़े गए लोगों पर क्या कार्रवाई की जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का त्योहार सलाखों के पीछे बीतेगा। महिला पुलिस की टीम गश्त कर मनचलों पर नजर रखेगी।
चाय व पान की दुकानों पर रहेगी नजर
पुलिस के साथ खुफिया विभाग के लोग अराजकतत्वों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही चौराहों व गलियों में चाय, पान की दुकानों पर होने वाली छोटी-छोटी चर्चाओं पर भी खुफिया टीम की नजर है।

1500 जगह पर होगा होलिका दहन
जिले में करीब 1500 स्थानों पर होलिका दहन होगा। बकेवर में सबसे ज्यादा 161 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसपी ने बताया कि होली जलने वाले दिन प्रत्येक होलिका दहन वाले स्थान पर एक पुलिसकर्मी या होमगार्ड की तैनाती रहेगी। त्योहार के दौरान किसी भी तरह से गड़बड़ी फैलाने की कोई कोशिश करेगा तो उससे पुलिस अपने तरीके से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed