{"_id":"f32155d3e87a1f746611f28b535610a4","slug":"holi-milan-samaroh-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन में खूब उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन में खूब उड़ा अबीर-गुलाल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को जगह-जगह होली मिलन समारोह के आयोजन हुआ। विभिन्न समाज के इन कार्यक्रमों में सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मानव विकास समिति के तत्वावधान में रामदास उत्सव गार्डन सरैया चुंगी पर भजन गायक प्रखर गौड़ ने होली के गीत प्रस्तुत किए। यहां मुख्य अतिथि सपा के जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि होली आपसी भाईचारा व प्रेम एकता का संदेश देती हैं। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी, प्रमोद कुमार राजपूत, बलवीर सिंह यादव, त्रिलोकी सिंह राजपूत, कृष्ण बिहारी तोमर, निशांत सिंह, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सती मोहल्ला में पाल समाज का होली मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के अनावरण से हुआ। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। यहां समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी चंदन सिंह बघेल ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी से समाज का हित होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बालकराम धनगर ने आह प्रेम सिखलाती होली, सबको गले मिलाती होली रचना सुनाई। इस मौके पर शिव सिंह धनगर, डीडी धनगर, लज्जाराम पाल, बेचे सिंह पाल, राम औतार पाल, डा. सरमन सिंह बघेल, बेनीराम पाल, रामचंद्र पाल, पूरन सिंह पाल आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद कुमार पाल ने किया।
उदी मोड़ स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में क्षत्रिय बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष नारायण सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान ने युवाआें को जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान तेजभान सिंह, अनुराग सिंह भदौरिया, दीवान सिंह भदौरिया, देवेश कुमार चौहान, साहब सिंह धाकरे, विनोद भदौरिया, देवेंद्र सिंह चौहान, दीपू ठाकुर, डिंपल चौहान आदि मौजूद रहे।
मोतीझील स्थित वृंदावन गार्डन में भारत चेतना प्रवाह ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक अमित पवार ने बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर आशीष प्रताप सिंह चौहान, संचालक मोनू सिंह चौहान, दीपू ठाकुर, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र कुमार प्रजापति, सतेंद्र राजावत, आशुतोष अग्निहोत्री, भानू भदौरिया, शैलेंद्र तोमर आदि ने युवाओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
लखना में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद कानपुर मंडल इकाई ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पूर्व सैनिक विक्रम सिंह निषाद के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के कानपुर मंडलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह निषाद ने होलिका, ऋग्वेदपुर धाम के महाराजा गुहराज निषाद के चित्रों के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस मौके पर निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया गया। साथ ही संविधान की मूल भावना के अनुरूप मंझवार से पर्यायवाची जातियों की गणना न किए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया गया। कार्यक्रम में निषाद सिंह, सीपी सिंह निषाद, डा. दयाराम निषाद, करन सिंह निषाद, अवधेश सिंह, नरेंद्र सिंह, राम प्रकाश, लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर भरथना प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व सैनिक लीग का होली मिलन समारोह भरथना-बिधूना रोड स्थित सैनिक क्लब भैंसाई गेट भरथना पर ह्रदयनारायण पाठक की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल यादव रहे। इस मौके पर विश्राम सिंह यादव, प्रमोद यादव, श्यामबाबू यादव, एसडी पाल, श्यामलाल यादव, रविंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, सतीश चंद्र यादव सहित करीब एक सैकड़ा पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।