फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Holi in different pandals of Akhilesh and Shivpal

अखिलेश और शिवपाल के अलग-अलग पंडालों में मनी होली

Fri, 22 Mar 2019 11:51 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 22 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Holi in different pandals of Akhilesh and Shivpal
सैफई स्थित पूर्व सीएम की कोठी पर बने पंडाल में मौजूद लोगों को शुभकामनाएं देते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
होली का पर्व पर इस बार भी सैफई में पूरे उत्साह से मनाया गया। अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली भी जमकर खिली। खास बात यह रही कि इस बार सैफई परिवार का मंच साझा नहीं रहा। अपनी अलग पार्टी बनाकर भतीजे अखिलेश को राजनीतिक चुनौती दे रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने एक अलग पंडाल में होली मनाई। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पंडाल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, प्रो रामगोपाल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने एक साथ पर्व मनाया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पंडाल उनकी कोठी परिसर में सजाया गया। यहां गुरुवार सुबह मुलायम सिंह यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो राम गोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव आदि परिवार के अन्य सदस्य होलिका पर आखर डालने के बाद पंडाल में पहुंचे। इस बीच क्षेत्र के सैकड़ों लोग पंडाल में जमा हो चुके थे। पंडाल में कई लोगों ने सभी नेताओं के अबीर गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामना दी।
विज्ञापन

वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पंडाल एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सजाया गया था। यहां शिवपाल के साथ उनके पुत्र आदित्य भी मौजूद रहे। इस पंडाल में भी सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने अबीर गुलाल से होली खेली। हालांकि शिवपाल सिह यादव पंडाल में जाने से पूर्व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिले और आशीर्वाद लिया। सपा संरक्षक गुरुवार को ही लखनऊ चले गए। जबकि अखिलेश यादव शुक्रवार की सुबह लखनऊ गए। उससे पहले वह कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होली में चले सियासी तीर
अखिलेश, मुलायम व रामगोपाल भाजपा पर रहे हमलावर
सैफई। होली के अवसर पर लोगों को पर्व की शुभकामना देने के साथ चुनावी तीर भी खूब चले। पूर्व सीएम अखिलेश यादव व पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव भाजपा पर हमलावर रहे। अखिलेश ने फिरोजाबाद के लोगों से चुनाव में जिताने की अपील की।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प लेना चाहिए कि गरीबी को हटाना है और सबको अमीर बनाना है। उन्होंने महिलाओं को भी आगे आने को कहा।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव हैं। इसलिए यहां इस बार होली लाल और नीले रंग की मनानी चाहिए। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा को ये लोग वादाखिलाफी करने वाले हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान हटाने को बड़ी चाल खेलती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत बड़ा है। इसलिए सोच समझकर निर्णय लेना है। देश में संविधान पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसे एकजुट होकर बचाना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तरह तरह की अफवाहें फैलाती है। उन्होंने तंज कसा कि वह कब चाय की दुकान छोड़कर चौकीदार बन जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं है। कहा कि बीजेपी के लोगों ने कहा कि हम गाय माता का सम्मान करेंगे। लेकिन किसानों को दिन रात खेतों पर खड़ा करके उन्हें चौकीदार बना दिया। बीजेपी ने कहा कि हम पिछड़ों का  करेगे। लेकिन सत्ता में आए तो पिछड़ों को कहीं कोई अता पता नहीं चला। अब बीजेपी सर्टिफिकेट बांटने लगी है कि कौन हिंदू है, कौन राष्ट्रवादी है।
उन्होंने बताया कि अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के लाए गए हवाई जहाजों का प्रयोग किया जाता तो पाकिस्तान भारत से कभी मुकाबला नहीं कर सकता था। भाजपा ने समाजवादी पेंशन और लैपटॉप सब बंद कर दिए। बाबाजी (सीएम योगी) ने लैपटॉप इसलिए बंद कर दिए कि वह वह जानते ही नही है कि लैपटॉप क्या होता है। उन्होंने सत्ता में आने पर उक्त योजनाओं को फिर से शुरू करने का आश्वासन भी दिया।

शुक्रवार को लखनऊ जाने से पूर्व अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने सोचा था कि इटावा को लोग लॉयन सफारी के नाम से जानेंगे। लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। सरकार तो आती जाती रहती है। लॉयन सफारी को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सफारी के खाते में 250 करोड़ रुपये छोड़ा गया था।  

प्रो रामगोपाल यादव ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आप सब गठबंधन को मजबूत करें। बीजेपी के लोग गठबंधन से इतने डरे हुए हैं। वे प्रत्याशियों की भी घोषणा नहीं कर पा रहे। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर आरोप लगाया कि जो हमला हुआ, उसमें सरकार का हाथ है। इसकी शिकायत सेना के जवानों ने उनसे की है। सेना के जवान भी बीजेपी से काफी परेशान हैं।  चौकीदार के आने के बाद से देश की सीमाएं सिकुड़ गईं। करोड़ों रुपया विदेशों में चला गया। इस दौरान सांसद डिंपल यादव, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, कार्तिकेय यादव, अशोक यादव, गोपाल यादव, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
 
मैनपुरी में खुद का पुतला फुंकने के बाद भड़के रामगोपाल
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वर्तमान सांसद तेज प्रताप की टिकट काटने के बाद मुलायम सिंह यादव के नाम की घोषणा करने पर सपा समर्थकों ने प्रो रामगोपाल यादव का पुतला फूंक दिया था। सैफई में होली के अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने मुलायम सिंह यादव के सामने कहा कि नेताजी जब मैंने आपके नाम की घोषणा मैनपुरी से की तो कुछ लोगों ने मेरा पुतला जलाया। मुझे इस बात का अफसोस है कि मैनपुरी के किसी नेता ने इसकी कोई आलोचना नहीं की। चुनाव हो जाने दीजिए फिर हम पुतला जलाने वाले और पुतले के पीछे जो नेता हैं उनको देखेेंगे। वे कभी राजनीति में नही आ पाएंगे।
 
शिवपाल ने कहा गठबंधन का प्रयास किया
सैफई में होली के अवसर पर मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव ने देश और प्रदेश के लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस समेत गठबंधन के दलों से साथ चुनाव लड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने मुझे शामिल नहीं किया। इसलिए मैंने पीस पार्टी और दूसरे छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है।
 
जीतनी है फिरोजाबाद की सीट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम लिए बगैर कहा कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट हर हाल में जीतनी है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव रिकॉर्ड मतों से जीतें, फिर कन्नौज और इटावा के लोग भी पीछे न रह जाएं और जीत दर्ज कराएं। दरअसल सपा ने फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को टिकट दिया है। लेकिन अब इस सीट से उनके चाचा शिवपाल यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं।


चीकू की टूटी डाल है प्रसपा
सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने प्रसपा के नाम लिए बगैर इशारों में कहा कि चीकू के पेड़ से डाल टूट जाने पर उस डाल में फिर फल नहीं लगते। वो डाल सूख जाती है। उसके बाद वह फेंक दी जाती है। वहीं कार्यकर्ताओं के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस चुनाव में प्रसपा गठबंधन बहुमत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में एक सीट छोड़कर प्रसपा के सभी सीटों पर प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed