फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   histrical bhramani temple

ऐतिहासिक ब्रह्माणी देवी मंदिर पर नहीं चढ़ पाएंगे झंडे

Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
histrical bhramani temple
फोटो संख्या 10 ब्राह्मणी देवी के दर्शन को गाइड लाइन का पालन एसडीएम ने पुजारियों, दुकानदारों व लोग? - फोटो : ETAWHA
बलरई स्थित ऐतिहासिक ब्रह्माणी देवी मंदिर पर नवरात्र में झंडे चढ़ाने की परंपरा इस बार नहीं हो पाएगी। कोविड के संक्रमण का फैलाव देखते हुए प्रशासन ने दर्शन के लिए गाइड लाइन तो जारी कर दी, लेकिन झंडे चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

नवरात्र में यहां प्रदेश भर के साथ मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन बेहद सतर्क है। इसे लेकर सोमवार को एसडीएम ज्योत्सना सिंह ने मंदिर के पुजारियों और क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बैठक में सभी से कोरोना संकट को लेकर व्यापक चर्चा की। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। बताया मंदिर आने वाले भक्तों को पूजा-अर्चना के लिए रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर के गर्भगृह में जाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। दर्शन के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाने की व्यवस्था मंदिर प्रशासन करेगा।
ब्रह्माणी देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग आस्था के साथ झंडे चढ़ाने पहुंचते हैं। करीब दस साल पहले झंडा चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में यहां गोलियां चलीं थीं जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। इसे लेकर प्रशासन हर साल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करता है।
इस बार कोरोना को देखते हुए झंडा चढ़ाने पर ही रोक लगा दी गई है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ- साथ आगरा फिरोजाबाद, औरैया, एटा, फर्रुखाबाद, कासगंज, कानपुर, इटावा, भिण्ड से आने वाले दर्शनाथियों को मायूस होना पड़ेगा। इन स्थानों से आने वाले भक्तों को दूर से दर्शन कराए जाएंगे।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि कोरोना गाइड लाइन के तहत मंदिर परिसर में गोले बनवाए जाएं। सीमित संख्या में हवन और प्रसाद की दुकानें अनुमति के आधार पर गाइडलाइन के तहत खुलेंगीं। बिना अनुमति कोई भी दुकान नहीं लगेगी। दुकानों पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।
मंदिर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। थानाध्यक्ष बलरई सतीश राठौर ने बताया कि उनके पास फोर्स की कोई कमी नहीं है। कोरोना गाइड लाइन के तहत लगने वाले मेले में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में थानाध्यक्ष सतीश राठौर, उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम, ललित कुमार, कांस्टेबल प्रवीन, राहुल, महिला कांस्टेबल करुणा, कांति, पारुल उपाध्याय, मंदिर पुजारी सुभाष मिश्रा, प्रेमकुमार मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, कल्लू मिश्रा, छोटे मिश्रा, प्रधान जुगोरा राजपाल सिंह यादव, सप्पू प्रधान नगला रामसुंदर, प्रधान भारत सिंह, अंशु पांडेय, लख्मी यादव, अखिलेश फौजी, अनिल राजपूत, नवीन मिश्रा, सुग्रीव, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed