फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   History sheet of 194 opened, Goonda Act action taken against 428 criminals

Etawah News: 194 की हिस्ट्रीशीट खोली, 428 अपराधियों पर की गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sun, 31 Dec 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
History sheet of 194 opened, Goonda Act action taken against 428 criminals
इटावा। 2023 में पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाइयां की हैं। 428 अपराधियों पर गुड्डा एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं 194 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलकर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम किया है। पुलिस 1107 हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार निगरानियां भी रख रही है।
विज्ञापन


साल 2023 में गैंग बनाकर अपराधों को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले 428 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं जिले में 194 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। उधर, 1107 हिस्ट्रीशीट अपराधी पुलिस रडार पर है। इनकी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने 2023 में 52 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए है।
विज्ञापन

चंबल घाटी के कुख्यात डाकू रहे जनजीवन परिहार गैंग का डाकू गोविंद 15 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। 22 अपराधियों को जिला बदर किया गया। 36 पुलिस मुठभेड़ में 22 अपराधी गोली लगने से घायल हुए। आठ गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से छह पर गैंगस्टर भी लगाया गया है। आपरेशन कन्वेक्शन के तहत 146 लोगो को न्यायालय में प्रभावी पैरवी के चलते सजा दिलाई गई। वहीं गैंगस्टर कार्रवाई के तहत तीन करोड़ 10 लाख की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में सील की गई। हालांकि कुछ घटनाओं के खुलासे नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
6,500 कैमरों से अपराधियों पर रखी जा रही निगाह
अपराधियों की धरपकड़ और अपराधों को काबू करने दिशा में आपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में 65 सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों का पुलिस को और पीड़ितों को फायदा मिला। इसमें 22 गंभीर घटनाओं का खुलासा ऑपरेशन त्रिनेत्र के कैमरों से किया गया है। वाहन चोरी में पिछले साल के मुकाबले इस साल 42 फीसदी की कमी आई है।


----------------


कोट

2023 में अपराधों को रोकने के लिए अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की गई हैं। यह प्रक्रिया 2024 में भी जारी रहेगी। कई बड़े अपराधियों की मजबूत पैरवी कराकर सजा भी दिलाई है।
संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed