फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   High fever snatches ten people

तेज बुखार ने छीन ली दस लोगों की सांसे

Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
High fever snatches ten people
चकरनगर/बकेवर। पिछले 48 घंटे में चकरनगर और बकेवर क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों की एकाएक तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुछ को हार्ट अटैक तो कुछ को सांस लेने में दिक्कत बताई गई है।
विज्ञापन

चकरनगर निवासी सुशील कुमार तिवारी का 13 वर्षीय पुत्र दीपक शुक्रवार सुबह सांस रुकने से तड़पता हुआ गिर गया। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बदनपुरा गांव निवासी के गौरव सिंह गुर्जर (20) दादी को हनुमंतपुरा चौराहे पर बुखार की दवा दिलाने आए थे। क्लीनिक पर गौरव गिर गए और मौत हो गई। डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

चकरनगर के पूरन सिंह चौहान की मा कुंवरश्री (70), ताहर सिंह यादव की पत्नी गोमती देवी (65), राम अवतार तिवारी (80) की मौत हो गई। परिजनों ने तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की समस्या बताई है। नगला जोर निवासी सत्येंद्र यादव ने बताया कि पिता धीरज सिंह यादव (80) को गुरुवार रात तेज बुखार आया और सांस लेने में दिक्कत हुई। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। हनुमंतपुरा निवासी उदय सिंह (33), कतरोली निवासी नरेंद्र सिंह (45), सिरसा के भगवान सिंह (60) हनुमंतपुरा निवासी बाबूराम की पत्नी (50) की भी मौत हो गई। बाबू राम की पत्नी को सांस लेने में दिक्कत होने पर दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चकरनगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पंचम सिंह (65) को भी शुक्रवार को सांस लेने में दिक्कत हुई और दोपहर दो बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बकेवर के पटेल नगर निवासी पूर्व पत्रकार मंतोष तिवारी (56) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। किदवईनगर निवासी एसएन इंटर कालेज इटावा के सेवानिवृत्त प्रवक्ता संतोष मिश्रा शास्त्री की पत्नी विनीता मिश्रा (60), विपिन चौधरी (58), लखना निवासी पूर्व शिक्षक रामनरेश तिवारी (65), खेड़ा मुहाल निवासी अशोक रावत (51), लखना की रमादेवी श्रीवास्तव (70), रविंद्र सविता (30) और ग्राम कंढैय्या निवासी रमई (70) की एकाएक तबियत बिगड़ी और कुछ समय बाद मौत हो गई। बुधवार रात को ग्राम रंपुरा निवासी साधना देवी (30) की भी अचानक तबियत बिगड़ने से मौत गई थी। लखना पीएचसी के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार का कि जिनकी मौत हुई है उनको सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों में संक्रमण से इंकार नही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed