फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   herritidy erlated deceases can be easily diagnose

अनुवांशिक बीमारियों की पहचान होगी आसान

Thu, 01 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 01 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
herritidy erlated deceases can be easily diagnose
हाई परफार्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी मशीन का उद्घाटन करते कुलपति डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पैथालॉजी विभाग के थैलेसीमिया केयर सेंटर में स्थापित हाई परफार्मेंस लिक्विड  क्रोमेटोग्राफी (एचपीएलसी) मशीन का उद्घाटन कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर ने किया। उन्होंने कहा कि देश की कुल जनसंख्या का 3.4 प्रतिशत थैलेसीमिया से ग्रस्त है। इसमें थैलेसीमिया मेजर सर्वाधिक घातक है। इसमें बच्चों को हर माह रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। एचपीएलसी मशीन की सहायता से अनुवांशिक हीमोग्लोबिन बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि बीमारी का पता चलने पर सही समय पर इलाज और काउंसलिंग शुरू की जा सकेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत में प्रतिवर्ष 7000 से 10000 थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों का जन्म होता है। पैथालॉजी विभाग की अध्यक्ष डा. पिंकी पांडेय ने बताया कि थैलेसीमिया  अनुवांशिक बीमारी है। इसमें पीड़ित बच्चे में जन्म से रक्त नहीं बनता। इसकी पहचान जन्म के तीन माह बाद ही हो पाती है।
विज्ञापन


इसमें शरीर में रक्त की कमी (एनीमिया) के लक्षण दिखना प्रमुख है। डा. पिंकी ने बताया कि यदि माता पिता दोनों ही थैलेसीमिया के संवाहक हों तो थैलेसीमिया मेजर से ग्रस्त शिशु के जन्म होने की आशंका 25 प्रतिशत होती है। थैलेसीमिया से बचाव के लिए गर्भधारण से पूर्व रक्त परीक्षण जरूरी है। इस मौके पर पैथालॉजी विभाग की अध्यक्ष डा. पिंकी पांडेय, विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, कुलसचिव जितेंद्र प्रताप सिंह, चिकित्साधीक्षक डा. (ब्रिगे) एसके गुप्ता, वित्त नियंत्रक पीएन सिंह, जेडीएमएम बलवीर सिंह, पैथालॉजी विभाग से डा. विनीत चतुर्वेदी, डा. सीमा दयाल, डा. श्रुति सिंह, डा. सविता अग्रवाल, डा. संजीव सिंह, डा. रुकइया, डा. गीता, डा. रश्मि, डा. मेघा, वरिष्ठ तकनीकी स्टाफ  रंजीत प्रसाद, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी केवी अग्रवाल, उमाशंकर, एमके दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed