फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   helath news

दो डाक्टरों समेत दस संक्रमित मिले

Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
helath news
इटावा। दो चिकित्सक, दो नाबालिग व चार महिलाओं समेत रविवार को जिले में दस कोरोना संक्रमित मिले। इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 2081 हो गई है। रविवार को सात मरीज स्वस्थ हुए, कुल मिलाकर 2012 मरीज स्वस्थ होे चुके हैं। तीन संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। इस समय जिले में कोई संक्रमित भर्ती नहीं है, लेकिन जिले का एकमात्र संक्रमित आगरा के अस्पताल में भर्ती है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 66 है, इनमें 65 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ.बीएल संजय ने बताया रविवार को आई कोरोना संक्रमितों की सूची में रेडवुड ग्लोबल स्कूल का छात्र, महेरा चुंगी, जेके हॉस्पिटल, पुराना कैंपस सैफई, उदी मोड़, कटरा खूबचंद्र जसवंतनगर, ग्राम हरसौली कुनैरा, ग्राम लौंगपुरा, चंपानेर बसरेहर में एक-एक संक्रमित मिला, जबकि एक संक्रमित दूसरे जनपद का है। बताया शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीमों ने जनपद में 5056 लोगों की कोरोना जांच की।
विज्ञापन

फरवरी के 13 दिन में जनपद में कुल 188 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 453 मरीज डिस्चार्ज हुए। यानी नए संक्रमित मिलने की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या दो गुना से अधिक है। हालांकि इस दौरान एक संक्रमित की कानपुर में मृत्यु हुई। इधर, दो दिन से जरूर नए संक्रमितों की अपेक्षा डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है। शनिवार व रविवार को दस-दस संक्रमित मिले, लेकिन डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या सात-सात है जो तीन-तीन कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed