फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Heavy Murrah's milk on Bhadavari buffalo's ghee

भदावरी भैंस के घी पर भारी मुर्रा का दूध

Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Heavy Murrah's milk on Bhadavari buffalo's ghee
इटावा। जिले के किसान अब स्थानीय नस्ल की भैंस भदावरी को पालने में रुचि लेने के बजाय हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भैंस को तरजीह दे रहे हैं। इसकी वजह भदावरी भैंस दुग्ध उत्पादन में मुर्रा से काफी पीछे है, जबकि भदावरी भैंस घी के उत्पादन में अव्वल मानी जाती है।
विज्ञापन

इसका घी विशेष खुशबू की वजह से काफी पसंद किया जाता रहा, लेकिन व्यावसायिक दौर में अब इस नस्ल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिले में भदावरी भैंस नस्ल संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र बनाया है, जहां भैंसों को पाला जाता है।
विज्ञापन

नस्ल संरक्षण के कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। इसके बाद भी किसानों में रुचि नहीं है। लुप्त हो रही प्रजाति को बचाने के लिए करीब चार दशक पहले शुरू की गई योजना लाख प्रयासों के बाद भी किसानों को लुभा नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के पास इस नस्ल की भैंसों का पालन करने वाले किसानों की संख्या एक सैकड़ा का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। इटावा, बाह, भिंड और चकरनगर इलाका एक समय में भदावरी भैंस का प्रमुख क्षेत्र माना जाता रहा है।
इस भैंस के दूध से बना घी इटावा ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों अपनी गुुुणवत्ता और खुशबू के कारण जाना जाता है। 80 का दशक आते-आते भदावरी भैंस के पालन से किसान विमुख होने लगे। यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर पहुंचने लगी।
इसके बाद प्रदेश सरकार ने वर्ष 1980-81 में इटावा में भदावरी भैंस एवं जमुना पारी बकरी संरक्षण केंद्र की स्थापना की। इसका उद्देश्य भदावरी भैंस की नस्ल संरक्षण के साथ-साथ किसानों को इसके पालन के लिए प्रेरित करना है।
संरक्षण केंद्र की स्थापना लगभग 74 हेक्टेयर में की गई थी। दो हेक्टेयर का एरिया छोड़ बाकी की जगह पर कृषि फार्म बनाया गया। यह जगह वन विभाग ने दी थी।
लायन सफारी की स्थापना के बाद वन विभाग ने अपनी काफी जमीन वापस ले ली। अब सिर्फ 10 एकड़ भूमि ही बची है। जिस पर पशुओं के लिए हरा चारा पैदा किया जाता है।
भदावरी भैंस की विशेषता
भदावरी भैंस के दूध में सर्वाधिक 12 फीसदी फैट होता है। इतना फैट किसी अन्य भैंस के दूध में नहीं होता। यही कारण है कि इसका बना घी और खोया काफी गुणवत्तापूर्ण होता है।
देेेेश भर में इसकी डिमांड रहती है। भदावरी के मुकाबले अन्य भैंस के दूध में पांच प्रतिशत फैट ही पाया जाता है। यही कारण है कि सरकार इस नस्ल का संरक्षण कर रही है।
दूध की उत्पादकता है कम
भदावरी भैंस दूध कम देती है। औसतन इस नस्ल की भैंस एक दिन में छह से 10 लीटर दूूूध ही देती है, जबकि मुर्रा भैंस एक दिन में 20 लीटर तक दूध देती है।
यही कारण है कि जो किसान पशुपालन को अपना व्यवसाय बनाते हैं, वे मुर्रा भैंस पालना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि खर्चा दोनों में बराबर आता है। आमदनी के लिहाज से मुर्रा ज्यादा फायदा पहुंचाती है।
भदावरी फार्म में हैं 198 भैंसें
भदावरी फार्म में इस समय कुल 198 भैंस हैं। इनमें केवल 55 भैंस दूूूूूध दे रही है। शासन के आदेश पर यहां से करीब 150 लीटर दूध रोजाना 45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाता है।
भदावरी भैंस की नस्ल संरक्षण के लिए किसानों को भी जागरूक होना पड़ेगा। फार्म में हर साल किसानों को विजिट कराया जाता है। दूसरे जिलों के किसान भी यहां आते हैं।

इसके बाद भी भैंस को पालने से किसान कतराते हैं। शासन के निर्देश पर नस्ल संरक्षण को लेकर विभाग जागरूक है। अभी फार्म में पंप आपरेटर, ट्रैक्टर आपरेटर, ग्रुप थ्री स्टाफ सहित कर्मचारियों की कमी है। इसके लिए भी शासन को पत्र लिखा गया है।
-डॉ. आरपी शर्मा, प्रभारी, भदावरी फार्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed