फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Heat stroke death of farmer

हीट स्ट्रोक से किसान की मौत

Wed, 04 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 04 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Heat stroke death of farmer
मृतक किसान प्रमोद शाक्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तेज घूप में खेतों पर पानी लगा रहे 46 वर्षीय किसान की अचानक मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ऊमरसेंडा निवासी 46 वर्षीय प्रमोद शाक्य पुत्र श्रीराम शाक्य मंगलवार की सुबह अपने खेतों पर ट्यूबवैल से पानी लगाने गया था। वहीं पर अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। वह खेत पर गिर पड़ा । ग्रामीण श्यामवीर ने बताया कि जब कुछ समय बाद उसकी पत्नी शकुंतला खेत पर गई तो उसने पति को जमीन पर पड़ा देखा, उसके होश उड़ गए। परिजनों की मदद से प्रमोद को पास के ही अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



  शकुंतला ने बताया कि उसके पति के पास मात्र तीन बीघा खेत है,  जिससे व मजदूरी कर अपने  परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में कोई और कमाने वाला नहीं रहा। प्रमोद अपने पीछे पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने किसान की मौत के बारे में जानकारी की। पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत सहायता दिलाई जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामीणों ने किसान की मौत पर स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed