{"_id":"629cf5b5265f364bb11cc910","slug":"heat-hit-then-mercury-reached-44-degrees-etawah-news-knp70080329","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने मारा, फिर 44 डिग्री पर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने मारा, फिर 44 डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन
गर्मी से हर्षनगर जाने वाली सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पेड़-पौधे हमारे के लिए कितना जरूरी हैं, इसका अंदाजा बढ़ते तापमान से लगाया जा सकता है। पेड़ों की कमी के कारण तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून के इन पांच दिनों में ही गर्मी तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ी है। पिछले कई वर्ष से पर्यावरण दिवस पर लगाए तो लाखों पौधे जा रहे हैं लेकिन देखभाल न होने के कारण 70 से 80 प्रतिशत तक पौधे सूख जाते हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाने के साथ पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।
वैसे तो इस वर्ष मार्च से ही सूरज के तेवर तीखे चल रहे हैं। मई में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। मई के अंतिम सप्ताह बूंदाबांदी होने से गर्मी में कुछ कमी आई थी लेकिन जून फिर तपाने लगा है। एक जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, दो जून को 43, तीन को 43, चार को 43 और पांच जून को 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जून में पिछले वर्ष की अपेक्षा जून के इन पांच दिनों में तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। गर्मी बढ़ने से लोगों के साथ पशु और पक्षी भी बेहाल हैं। हालत ये रही कि दोपहर में शहर की ज्यादातर सड़कों पर वीरानी छाई रही। बाजार में भी न के बराबर लोग पहुंचे। शाम करीब पांच बजे तक लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कुछ लोग सात बजे के बाद बच्चों को लेकर बाजार में खाने-पीने निकले।
विज्ञापन
बिजली ने भी रुलाया
शनिवार रात से रविवार शाम तक बिजली ने भी खूब परेशान किया। नौरंगाबाद, एसडीफील्ड, रेलवे स्टेशन रोड, घटिया अजामातली, चौगुर्जी समेत कई मुहल्लों में बिजली रात में आती-जाती रही। इससे लोग परेशान रहे। इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र पर कार्य होने की वजह से सुबह करीब एक घंटे सरैया, इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र, आवास विकास, पुलिस लाइन समेत कई मुहल्लों की आपूर्ति ठप रही।
रविवार को इस तरह बढ़ा तापमान
सुबह नौ बजे 38 डिग्री, 10 बजे 39 डिग्री, 11 बजे 41 डिग्री, 12 बजे 42 डिग्री, एक बजे 43 और तीन बजे 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।
जून में 2021 और 2022 के तापमान में अंतर
तारीख तापमान तापमान
1 जून 39 डिग्री 42 डिग्री
2 जून 38 डिग्री 43 डिग्री
3 जून 38 डिग्री 43 डिग्री
4 जून 38 डिग्री 43 डिग्री
5 जून 37 डिग्री 44 डिग्री
उड़द और मूंग की पकी फसल तोड़ लें किसान
जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल ने कहा कि किसानों को उड़द व मूंग की पकी फलियों को तोड़ लेना चाहिए। तेज धूप के बाद बूंदाबांदी होने पर फलियां चटक जाएंगी। धान की नर्सरी तैयार करने वाले किसानों शाम को खेत में पानी लगा दें और सुबह पानी निकाल दें। इससे दोपहर के समय तापमान बढ़ने पर धान की पौध जलेगी नहीं।

तेज धूप से बचने के लिए कपड़े से चेहरा ढंककर जातीं युवतियां। संवाद- फोटो : ETAWAH