फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   heart opration start at saifai medical college

Etawah News: धड़कनों को दी नई जान, दिल हुआ ‘आयुष्मान’

Sat, 18 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
heart opration start at saifai medical college
सैफई। मेडिकल कॉलेज में करीब दो साल बाद दिल के ऑपरेशन शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। 10 मार्च से शुरू हुई ओटी में अभी तक आठ मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। शुक्रवार को आयुष्मान योजना के तहत यहां पहला ऑपरेशन किया गया। मरीज स्वस्थ है। औरैया के ग्राम बंथरा निवासी महेंद्र पाल सिंह (55) आर्थिक तंगी के कारण दिल का इलाज नहीं करा पा रहे थे। उन्हें 10 मार्च को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनकी ह्रदय गति बहुत कम थी और बार-बार बेहोश हो रहे थे। हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा ने टीम के साथ उनका इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका ऑपरेशन करके पेसमेकर लगाया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. अंजुम नईम, डॉ. मनीष, टेक्निकल स्टॉफ राजेश ठाकुर, देवेंद्र कुमार शामिल रहे। मरीज महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बड़ी राहत मिली है। ऑपरेशन बाहर से कराते तो लाखों का खर्चा आता।
विज्ञापन


धड़कन सामान्य रखता है पेसमेकर
कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि पेसमेकर छोटा सा उपकरण होता है। जब दिल सही तरीके से काम नहीं करता है इसका सहारा लिया जाता है। यह हृदय की मांसपेशियों को संकेत भेजता है। कार्डियोलॉजी विभाग में ओपीडी पूरी तरह संचालित की जा रही है। रोजाना करीब 40 मरीज आ रहे हैं। मरीजों के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। मरीजों को अब कानपुर, लखनऊ जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed