फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Health testing camp ran for seven days in Kendriya Vidyalaya

Etawah News: केंद्रीय विद्यालय में सात दिनों तक चला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Health testing camp ran for seven days in Kendriya Vidyalaya
इटावा। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सात दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सैफई के डॉक्टरों की टीम ने सीनियर सेकेंडरी एवं मिडिल सेकेंडरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार सिंह, ऑप्टोमेट्री विभागाध्यक्ष डॉ. कमलपंत के निर्देशन व केंद्रीय विद्यालय इटावा के प्राचार्य विनय सिंह की देखरेख में सभी छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच डॉक्टर पंतजी, नेत्र विशेषज्ञ की ओर से गहनता से की गई। इसमें लगभग 15 प्रतिशत विद्यार्थियों में अपवर्तक त्रुटि रिफेक्टिव एरर तथा अन्य नेत्र दोषों की पहचान कर निराकरण किया गया। इसमें नेत्र विभाग के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्राचार्य ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए इसी तरह सहयोग की कामना की। संचालन देवेंद्र कुमार ने किया। राजेंद्र प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। हरिओम यादव, आलोक गुप्ता, गजेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed