{"_id":"5db48bc98ebc3e93c81679da","slug":"health-etawha-news-knp522228786","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवा ब्लॉक की टीबी की 39 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवा ब्लॉक की टीबी की 39 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सक्रिय टीबी खोज अभियान में महेवा ब्लॉक में 39 टीबी के नए मरीज सामने आए हैं। अभियान में रोग की आशंका वाले 1500 लोगों की जांच की गई। अभी सात ब्लॉकों और शहर में अभियान चलना बाकी है। जिस तरह से महेवा में रोगी सामने आए हैं, उससे जिले में नए टीबी रोगियों का आंकड़ा 100 के ऊपर पहुंचने का अनुमान है।
जिले में टीबी रोग की रोकथाम के लिए डाट्स केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी और उनकी टीम शिविर लगाकर जागरूक भी करती है, इसके बावजूद रोगियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ बीएल संजय ने बताया कि 10 से 23 अक्तूबर तक ब्लॉक महेवा में अभियान चलाया गया। ये अभियान सभी ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसके लिए 80 टीमें लगाई गई हैं। इन टीमें में 240 सदस्य हैं। जो रोगी सामने आए हैं, उनका इलाज डाट्स केंद्रों पर किया जाएगा। जिला कोऑर्डिनेटर निर्मल सिंह ने बताया कि जल्द ही बस्तियों, स्कूलों में प्रधानों व सभासदों के सहयोग से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।