फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

इटावाः बुखार से महिला ने दम तोड़ा

Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
health
पिंकी देवी,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। भरथना के गिरधारीपुरा निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी पिंकी देवी (29) की बुधवार की रात शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बुखार से मौत हो गई। पति ने प्लेटलेट्स घटने से मौत की बात कही है। हालांकि डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। जिला अस्पताल में 50 दिन में 62 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। फिर भी रोकथाम के बंदोबस्त नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल आई केंद्रीय टीम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पानी भरे गमलों को साफ करने का निर्देश दिया था। फिर भी गुरुवार को गमलों में पानी भरा था। डेंगू वार्ड में गुरुवार को शहर के विजय नगर की रहने वाली 18 वर्षीय प्रिया भर्ती हुई। पिता राजेश ने बताया बेटी को सप्ताह भर से बुखार आ रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बुधवार की शाम को डॉक्टर ने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में गुरुवार को 27 मरीजों की डेंगू जांच हुई। इनमें दो डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक सितंबर से लेकर 20 अक्तूबर तक 50 दिन में 402 मरीजों की डेंगू जांच हुई। इनमें से 62 डेंगू मरीज मिले। अक्तूबर में 20 दिन मेें 241 मरीजों की हुई डेंगू जांच में 49 मरीज मिले। सितंबर में 161 डेंगू जांच होने पर 13 डेंगू मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पतालों में बुखार डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। कहा था कि बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग कराई जाए। जिला अस्पताल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। ओपीडी में रोजाना एक हजार मरीज आते हैं। ज्यादातर वायरल के मरीज होते हैं। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या का कहना है फिजीशियन ही स्क्रीनिंग का काम करते हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाएं लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed