{"_id":"621d11b3edc1206bba62eea8","slug":"health-etawah-news-knp6831257183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने के लिए लीजिए हमारा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने के लिए लीजिए हमारा खून
विज्ञापन
रक्तदान के बाद अधिकारी दंपति को प्रमाण पत्र प्रदान करते डा.सुशील कुमार
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अधिकारी दंपति ने ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया। अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को लेकर प्रकाशित खबरें पढ़कर ये लोग खून देने पहुंचे। इनका कहना था कि रक्तदान कर हम लोगों की जान बचा सकते हैं।
लव कुमार वर्मा विद्युत विभाग के एसडीओ व उनकी पत्नी दीपमाला अपर सांख्यिकी अधिकारी हैं। लव कुमार वर्मा इटावा में विद्युत विभाग में एसडीओ तृतीय पद पर तैनात रहे थे। चुनाव पूर्व उनका स्थानांतरण कानपुर हो गया था। उनकी पत्नी दीपमाला विकास भवन इटावा में कार्यरत हैं। मूल रूप से बर्रा कानपुर निवासी लव कुमार वर्मा ने बताया रविवार को वह इटावा में थे। अमर उजाला में ब्लड बैंक में खून की कमी खबर पढ़कर सोमवार को पत्नी के साथ जिला अस्पताल जाकर रक्तदान किया।
उनका और पत्नी दोनों का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। उन्होंने पांचवीं बार व पत्नी ने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तकोष प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया ब्लड बैंक ने अधिकारी दंपती को प्रमाण पत्र दिया। बताया दो यूनिट रक्त और मिलने से कुल 25 यूनिट रक्त हो गया है। रक्तदान करने के लिए संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारियों से बात हुई है।