फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health etawah

बैठक में नहीं आए एसीएमओ को डीएम ने घर से बुलाया

Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
health etawah
इटावा। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने गुरुवार शाम को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा.बीएल संजय नहीं आए। डीएम ने पहले उन्हें फोन लगवाया, फोन पर संपर्क न होने पर घर पर कर्मचारी भेजकर बुलवाया और लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। नोडल अधिकारी की लापरवाही पर डीएम ने सीएमओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य समिति की बैठक जन आरोग्य मेला की तैयारियों की जानकारी ली। इसके अलावा आशा एएनएम के माध्यम से संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा प्रसव सरकारी अस्पताल में कराने के निर्देश दिए। दरअसल जिले में अप्रैल से दिसंबर तक 668 बच्चों का ही संस्थागत प्रसव हुआ है।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में 70 प्रसूताओं को ही अभी तक जननी सुरक्षा योजना का पैसा देने पर नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ राजा गणपति आर, सीएमओ डा. एनएस तोमर, सीएमएस (पुरुष) डा.एसएस भदौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डा. अशोक जाटव, डा. श्रीनिवास यादव, डा. संदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed