फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health,etawah,etawah news

कोरोना से वृद्ध की मौत, 43 संक्रमित मिले

Fri, 09 Oct 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
health,etawah,etawah news
इटावा। जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक वृद्ध की मौत हो गई है, यह 66 वीं मौत है। 43 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजागणपति आर ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया मृतक की उम्र 70 वर्ष है। वह मिश्री लाल नगला धुली तहसील ताखा का रहने वाला था। जांच 8 अक्तूबर को लखनऊ में हुई थी। 9 अक्तूबर को मौत घर पर हुुई।
सबसे ज्यादा चार सैफई क्षेत्र, तीन विजय नगर, दो-दो सराय दयानत, पुरबिया टोला, सिंचाई विभाग कैंपस, सिविल लाइन व कोकपुरा में मिले। अड्डा गूलर, जय भारत कालोनी, करमगंज, चौपुला, कृपालपुर, एचएन नगर, लालपुरा, श्यामनगर, कुंजगली छैराहा, दतावली, नंगला दुली ताखा, महावीर नगर भरथना, पुरलिया,आवास विकास कालोनी, बड़ौदा बैंक भरथना, लखना, अशोकनगर, मुकुंदपुरा, कंसौंगा, पक्का बाग, सीएचसी महेवा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4348 हो गई है। डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 2156 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें 43 लोग पॉजिटिव मिले। बताया शुक्रवार को 33 संक्रमित स्वस्थ हुए। अब तक 3899 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित के अनुसार गिरधारीपुरा स्थित वृद्व आश्रम में 65 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित उन्हें उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा गया। एक बैंक कर्मी जो मोहल्ला राजागंज में किराये के मकान पर रहता है तथा महावीर नगर में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली जिसे होम आइसोलेट किया गया। अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देश पर कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने संक्रमित व्यक्तियों के क्षेत्रों के आसपास सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। बैरिकेडिंग करवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भूपेंद्र सिंह व ऋषि कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed