{"_id":"5f6b92218ebc3ed8f50f8816","slug":"health-etawah-etawah-news-etawha-news-knp584401828","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर पसारते डेंगू से लोगों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर पसारते डेंगू से लोगों में खौफ
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार क्षेत्र में डेंगू पैर पसारते दिख रहा है। लिहाजा लोगों में डेंगू बुखार को लेकर खौफ बना है।
क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह के पिता रामबाबू वर्मा को बुखार आया। इटावा की एक पैथालॉजी में उन्होंने जांच कराई तो डेंगू होने की पुष्टि हुई। लिहाजा परिजन उन्हें ग्वालियर ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी तरह कस्बा निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक के भाई विनीश भी डेंगू बुखार की चपेट में आने से आगरा में इलाज करा रहे हैं। क्षेत्र में कई अन्य ग्रामीण इन दिनों इस गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। कस्बा ऊसराहार और आसपास के क्षेत्र में गत वर्ष डेंगू का काफी प्रकोप रहा है। इस वजह से लोग इससे डरे हुए हैं।
उधर, लोगों का आरोप है कि इसी खौफ का क्षेत्र के झोलाछाप फायदा उठाने में जुटे हैं। लोगों ने इस पर कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में जो अनाधिकृत पैथालॉजी सेंटर और झोलाछाप सक्रिय हैं। उन पर नकेल कसी जाएगी।