फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health checkup of 108 passengers

108 अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच

Tue, 10 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
health checkup of 108 passengers

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मंगलवार को रजिस्ट्रेशन बोर्ड की प्रथम बैठक में 108 अमरनाथ यात्रियों को परीक्षण के बाद स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान श्री आनंदेश्वर महाराज अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल एवं श्री भोले अमरनाथ सेवा समिति के सेवादारों ने यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन बोर्ड के सदस्य डा. पीयूष तिवारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को जारी किए जाएंगे। सरकारी अवकाश एवं द्वितीय शनिवार को रजिस्ट्रेशन का कार्य नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन के दिन सुबह 11 बजे तक ही स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


श्री आनंदेश्वर महाराज अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष अमित कुमार पाल एवं महामंत्री ओमरतन कश्यप ने बताया कि सेवा मंडल के द्वारा निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले इच्छुक शिवभक्त संस्था के पदाधिकारियों के पास अपने चार फोटो उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई पैसा पदाधिकारी को न दें। श्री भोले अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन कैंप कार्यालय बनाए गए हैं, जहां अमरनाथ यात्री संपर्क कर सकते हैं। ये कैंप कृष्णा बेकरी, विशाल ट्रैवर्ल्स शास्त्री चौराहा एवं आरडी पब्लिक स्कूल सराय दयानत पर हैं।


मंगलवार को यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण डा. वीके शाहू, डा. विष्णु मेहरोत्रा एवं डा. पीयूष तिवारी की टीम ने किया। इस दौरान सेवादारों में देवेंद्र कुमार शर्मा, किशन कुमार कश्यप, जय सिंह चौहान, राजेश कश्यप, सचेत बाबू, शैलेंद्र कुमार, अनुज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed