फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health atm inaugrate but vidhayak dont get blood test

इटावा: पहले ही दिन हेल्थ एटीएम बीमार, विधायक की नहीं हो पाई जांच

Sat, 11 Feb 2023 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
health atm inaugrate but vidhayak dont get blood test
इटावा। जिला अस्पताल के हेल्प डेस्क कक्ष में 29 दिसंबर को करीब साढ़े चार लाख की लागत से लगाई गई हेल्थ एटीएम का शुक्रवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शुभारंभ किया। उन्होंने हिमोग्लोबिल की जांच करानी चाही तो मशीन दगा दे गई। इस पर उन्होंने सीएमओ से कहा कि क्या सस्ती जांच मशीन लगाई है।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम लगने के 43 दिन बाद इसके उदघाटन की बारी आई। विधायक सरिता ने खून की जांच कराई तो मशीन से रिपोर्ट नहीं निकली। उन्होंने मैनेजर मो. सगीर से जांच के लिए कहा। व्हाट्सएप नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारी मशीन में फीड करने के बाद वजन, लंबाई आदि कराने के बाद जब बारी खून की जांच कराने की आई तो मशीन का प्रिक लेनसेट काम नहीं कर रहा था। इसके बाद पैथोलॉजी से कर्मचारी को बुलाया गया, तब विधायक ने खून का नमूना दिया। इसके बाद मशीन की स्टिप के काम न करने से हीमोग्लोबिन की जांच नहीं हो सकी। मशीन से रिपोर्ट भी नहीं निकली।
विज्ञापन

विधायक को करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब उनकी जांच नहीं हुई तो आम लोगों का क्या होगा। स्टाफ के अच्छी तरह से प्रशिक्षित न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। मशीन से 32 प्रकार की जांच कराने की बात कही जा रही है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. बीएल संजय, जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या, मैनेजर निखिलेश कुमार, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कजली गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. गीताराम ने कहा कि मशीन अभी तक ठीक काम कर रही थी। कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण शुक्रवार को सदर विधायक के खून की जांच नहीं हो सकी। मशीन में जो कमी है उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed