फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hariyana head constable arrested in wine smuggling

Etawah News: हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल शराब की तस्करी में गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
hariyana head constable arrested in wine smuggling
इटावा। बसरेहर पुलिस ने शराब की तस्करी में हरियाणा पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो कारों में 50 पेटी शराब भरकर बिहार जा रहे थे। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध रूप से शराब की ब्रिकी रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात बसरेहर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम लोहिया पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग दो कारों में राजस्थान ब्रांड की शराब भरकर चौबिया से बसरेहर की ओर जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कारों को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी भगा दी। पुलिस ने दौड़ाकर कार सवारों को पकड़ लिया। कार से 50 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपियों को थाने ले जाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब लेकर बिहार जा रहे थे। वहां शराब पर पाबंदी की वजह से इसकी कीमत अच्छी मिलती है। यह काम वह काफी समय से कर रहे हैं। पकड़ा गया मनोज कुमार निवासी विजय नगर जनपद जींद हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल है। उसके साथी सुमित निवासी कसौडा चौक जुलाना जींद के पास से पुलिस का फर्जी आईकार्ड मिला है। तीसरा साथी अरुण मलिक निवासी खुराना कैथल सदर हरियाणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में बसरेहर थानाध्यक्ष बेचन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेश पाठक, प्रेमचंद्र, अरविंद यादव, सिपाही प्रवीण कुमार, शशिभान, दुर्वेश, रंजीत, आकाश, सर्वेश, संजीत कुमार व आबकारी निरीक्षक जगदंबिका प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed