फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hangama

पति को हिरासत में लेने पर पत्नी ने किया हंगामा

Wed, 20 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
hangama
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना परिसर में मंगलवार को एक महिला ने पति को हिरासत में लिए जाने पर काफी हंगामा किया। महिला का आरोप रहा कि पुलिस ने उसके पति को बेवजह पकड़ लिया है। जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि युवक अपने माता पिता के साथ मारपीट करता है। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुनैरा पावर हाउस के पीछे निवासी मीना मंगलवार को फ्रेंड्स कालोनी थाना पहुंची और पुलिस पर पति अनुज यादव को बेवजह पकड़ लेने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि उसके पति कानपुर दवा लेने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से उठा लिया और थाना ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि युवक अनुज के खिलाफ उसके पिता ने मारपीट करने की तहरीर दी थी। जिस पर एनसीआर दर्ज की गई थी। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed