फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Had Netaji been PM, the picture of the country would have been different.

नेताजी पीएम होते तो देश की अलग होती तस्वीर

Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Had Netaji been PM, the picture of the country would have been different.
इटावा/भरथना/महेवा। आजादी के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती रविवार को जिलेभर में मनाई गई। उन्हें श्रद्धाभाव ने नमन किया गया।
विज्ञापन

ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने उनके आदर्शों पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव, राजेश जादौन, रईस अहमद, विनोद राजपूत, कमल पाल, लवकुश जाटवानी, आलोक चौहान आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह भदौरिया ने जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर नीरज यादव, शोकीन यादव, रामेंद्र चौहान, अनिरुद्ध भदौरिया, मनोज धाकरे, उपेंद्र तोमर, शिवप्रताप सिंह, अभिनेंद्र सिंह, राहुल सिंह, आलोक सिंह, दुष्यंत चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र पुरबिया टोला में भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर केंद्र के परियोजना निदेशक दामोदर बाथम, प्रबंधक रामनरेश आचार्य, डॉ. सुरेश कुशवाह, हरिओम शाक्य, मोहन कुमार दीक्षित, श्याम बाबू, विजय कांती, रंजना, मधुपाल, मुन्नी भदौरिया ने भाग लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के अवसर पर एकता कॉलोनी, आरएसएस (संघ) कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया।
इस दौरान नगर सह मंत्री गोपाल मिश्रा, जिला संगठन मंत्री निर्भय प्रताप, जिला सह संयोजक अभिषेक सिंह, सागर पाठक उपस्थित रहे।
जिला विकलांग कार्यालय पर एसोसिएशन के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, मंत्री संतोष त्रिवेदी, जय प्रकाश तिवारी, संजय सिंह एडवोकेट, मनोज कुमार, सीमा मिश्रा, प्रगति त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
समारंभा फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋचा राय ने नुमाइश मैदान में सुभाष चौक में स्थापित नेताजी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शिक्षा निदेशक पंकज कुमार चौहान, पर्यावरण निदेशक श्यामला पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम संयोजक व फाउंडेशन की विधिक सलाहकार खुशबू पाठक एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। भरथना के विक्टर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए।
प्रबंधक रोहन सिंह ने कहा कि नेताजी जैसे व्यक्तित्व कभी मर नहीं सकते, वो सदा के लिए हमारे दिलों में अमर रहेंगे। शिक्षकों ऊषा, प्रखर, अनीता, अंशिका, शालिनी, निशा, रजत आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अहेरीपुर स्थित मुख्य बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामस्वरूप वर्मा स्मृति में स्थापित सुभाष चौक में जयंती मनाई गई। इस मौके पर संदेश वर्मा ने कहा कि यदि नेताजी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री होते तो आज देश की तस्वीर अलग होती।
इस मौके पर संगीत सिंह, कासिम खान, हरिमोहन, अबरार आदि मौजूद रहे महेवा में युवक समिति कार्यालय पर अध्यक्ष अवनींद्र दुबे, जीतू शर्मा, राहुल ने जयंती मनाई।

यासीनगर में आयोजित गोष्ठी में किसान नेता अमर सिंह शाक्य ने कहा कि नेताजी साम्राज्यवाद, सांप्रदायिकता, जातिवाद के घोर विरोधी थे।
किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, मंडल अध्यक्ष आलोक शाक्य, रामसेवक, जगदीश, श्रीकृष्ण, छविनाथ, पिंटू शाक्य, वीरेंद्र सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी की अध्यक्षता आलोक शाक्य, संचालन संतोष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed