फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   gun Shot, killed man

युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 19 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
gun Shot, killed man

युवक की गोली मारकर हत्या के बाद उसका शव इकदिल थाना क्षेत्र के सुनवारा बाईपास किनारे फेंककर दिया गया। हत्यारों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कूच दिया था। सुबह इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने इटावा-ग्वालियर सुनवारा बाईपास के किनारे मानिकपुर गांव के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 35 साल के उक्त युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। गोली का एक निशान पेट पर जबकि दूसरा कनपटी पर था। हत्यारों ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को कूच दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है कि सुनसान इलाके में उसका शव किसी गाड़ी से यहां फेंका गया। जहां पर युवक का शव पड़ा था वहां से सड़क तक लाश के खींचने के निशान बने थे। सड़क पर खून के धब्बे भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह काले रंग का लोअर, सफेद कलर की शर्ट, कत्थई रंग की बनियान पहने था। सफेद रंग का अगौंछा भी मिला है। हाथ पर कलावा बंधा था। तलाशी में युवक के पास से पुलिस को कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। थानाध्यक्ष इकदिल दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed