{"_id":"63fcfbd160d0291d3e07c724","slug":"gst-team-checked-tobaco-trader-house-and-godown-etawha-news-c-12-knp1030-101480-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तंबाकू कारोबारी के आवास, प्रतिष्ठान पर केंद्रीय जीएसटी टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तंबाकू कारोबारी के आवास, प्रतिष्ठान पर केंद्रीय जीएसटी टीम का छापा
Tue, 28 Feb 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। नगर के मोहल्ला मोतीगंज निवासी तंबाकू कारोबारी के प्रतिष्ठान और आवास समेत करीब छह ठिकानों पर केंद्रीय जीएसटी टीम ने छापा मारा। आगरा से आई टीम का सर्वे देर रात तक जारी था।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज में सात गाड़ियों में केंद्रीय जीएसटी टीम के लगभग 12 अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। टीम सीधे तंबाकू कारोबारी अरविंद चौरसिया के घर, प्रतिष्ठान मोहल्ले में बने उनके भाई, भतीजों के मकान व गोदामों पर पहुंची। कारोबारी और परिजनों ने टीम को देख दरवाजा बंद कर लिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम दरवाजा खुलवा सकी। दो मंजिला घर में टीम का सर्वे करीब सात घंटे तक चला। शहर के कई बड़े कारोबारी और व्यापारी प्रतिष्ठान बंद करके चले गए। सभी एक दूसरे से फोन करके जानकारी लेते रहे। लोगों में चर्चा है किसी की शिकायत पर टीम ने इतनी बड़ी छापेेमारी की है। सर्वे में बड़ा लेनदेन या हेराफेरी सामने आ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
इन जगहों पर भी गई टीम
टीम मोहल्ले में बने कारोबारी और उसके भाई, भतीजों के घर के साथ ही गोदामों में भी सर्वे कर रही है। टीम बकेवर मुख्य मार्ग पर स्थित शोरूम, आजाद रोड स्थित मॉल व गोदामों में भी जांच करने गई।
विज्ञापन
शाहजहांपुर और कन्नौज तक है कारोबार
अरविंद चौरसिया का जिले के बाहर भी बड़ा कारोबार है। शाहजहांपुर, कन्नौज समेत कई जिलों में तंबाकू भेजी जाती है। तंबाकू के अलावा भी इनके कई और कारोबार होने की बात कही जा रही है।
अप्रैल 2019 में भी हुई थी कार्रवाई
अप्रैल 2019 में डायरेक्टर जनरल कस्टम, इंटेलीजेंस लखनऊ व जीएसटी की संयुक्त टीम ने जांच की थी। इस दौरान टीम को 30 घंटे की जांच के बाद सात करोड़ रुपये का हेरफेर मिला था।