फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   group work appriciated

Etawah News: समूहों के कार्य सराहे, महिलाएं सम्मानित

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
group work appriciated
जसवंतनगर। आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रकाश संकुल स्तरीय संघ, जुगौरा, जसवंतनगर की आमसभा शुक्रवार को हुई। इसमें महिला समूहों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें सराहा गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए विमलेश, रश्मि, दयावती, रीमादेवी, अनुपा देवी, सावित्री, संध्या, अनुराधा, विनय, कृष्णा, पिंकी, सुमन, अल्का आदि को प्रशस्ति पत्र और लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वरोजगार शौकत अली ने कहा कि रोजगार मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। जिला मिशन प्रबंंधक डॉ. नंद किशोर ने नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की जानकारी दी गई। मिशन अंत्योदय का सर्वे समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक संतोष कुशवाहा ने बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया समझाई। सहायक विकास अधिकारी महेश बाबू ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को देने की बात कही। ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रवीन, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रीनू, ज्योति सहित संकुल संघ से जुड़ी सभी ग्राम संगठन की कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रही। अध्यक्ष रश्मि ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि संकुल स्तरीय संघ में अब तक 752 महिलाओं को रोजगार दिया गया है। आम सभा में रेनू को अध्यक्ष और पूजा को सचिव चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed