{"_id":"5f2d5b968ebc3e3d1f2a736a","slug":"group-women-will-distribute-ration-etawha-news-knp5754869198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को मिली राशन वितरण की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को मिली राशन वितरण की दुकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान संचालित करेंगी।
जिला अधिकारी जे. बी. सिंह ने सरकार के निर्णय के क्रम में समस्त खंड विकास अधिकारियों को जनपद में रिक्त दुकानों पर खुली बैठक आयोजित कर राशन विक्रेताओं का चयन करने के लिए निर्देश दिए हैं। इन दुकानों पर प्रथम वरीयता देते हुए स्वयं समूह का चयन किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बताया कि जनपद में 19 दुकानें रिक्त है। डीएम द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार पांच अगस्त से ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित की जा रही है।
सैफई के भगवतीपुर गांव में जय गुरुदेव स्वयं सहायता समूह एवं विकासखंड भरथना के करवा खुर्द में जहारवीर स्वयं सहायता समूह, जैतपुर ख़्वाजगी में भोले बाबा सहायता समूह का राशन डीलर के रूप में प्रस्ताव पारित कर के चयन किया गया है। शेष पंचायतों में भी रिक्त दुकानों पर स्वयं सहायता समूह का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त स्वरोजगार बृजमोहन अंबेड बताया कि जिन गांव में राशन विक्रेताओं के रूप में समूह का चयन हुआ है, वहां राशन वितरण हेतु महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राशन वितरण के कार्य से महिलाओं को नए आजीविका के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा स्थानीय स्तर पर उन्हें लाभप्रद रोजगार प्राप्त होंगे।
चयन प्रक्रिया में जिला मिशन प्रबंधक दीपेंद्र सिंह तोमर, सहायक विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मौके पर उपस्थित रहकर सहयोग कर रहे हैं। पंचायत समिति व ग्राम प्रधान द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।