फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Groom's house in rugged village, bride refuses to marry

बीहड़ के गांव में दूल्हे का घर, दुल्हन का शादी से इनकार

Sun, 23 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Groom's house in rugged village, bride refuses to marry
चकरनगर। बीहड़ के गांव में दूल्हे का घर होने का पता चलते ही शनिवार की रात दुल्हन ने मांग भराई की रस्म होने के बाद शादी करने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन और संभ्रांत लोगों के समझाने-बुझाने के बावजूद भी लड़की पक्ष शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात गांव लौट गई। इस दौरान फैसला हुआ कि दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष खाने आदि का खर्चा देगा।
तहसील क्षेत्र के बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव निवासी विपिन कुमार दुबे की शादी जालौन जिले के मगरोल गांव की युवती के साथ 22 जनवरी 2022 को तय हुई थी।
विज्ञापन

दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने शादी की सभी रस्में चकरनगर के एक गेस्ट हाउस में करना तय किया। इसके अनुसार ही 22 जनवरी को दूल्हा और दुल्हन पक्ष गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और धूमधाम से शादी की रस्में शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग्न मंडप होने के बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। जिसके उपरांत सभी ने खाना खाया। मंडप के नीचे शादी की वैवाहिक रस्मों के दौरान दुल्हन को मांग भराई की रस्म पूरी होने के बाद पंडित ने सात फेरे लेने के लिए लड़का-लड़की को खड़े होने के लिए कहा।
उसी दौरान लड़की ने फेरे लेने से इनकार कर दिए, जिससे दोनों ही पक्षों में अफरातफरी मच गई। लोग दुल्हन से पूछताछ करने लगे। इस पर युवती ने बताया कि हमारी ससुराल बीहड़ के गांव बंसरी में है, जहां मैं नहीं रह सकती।
इसी कारण में शादी नहीं करूंगी। दोनों पक्षों के बीच रविवार सुबह तक जद्दोजहद चलने के बाद लड़की पक्ष ने डायल 100 को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी।
इसके बाद संभ्रांत लोगों ने भी समझाने की काफी कोशिश, लेकिन रविवार देर शाम तक युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष को कुछ रुपये खर्च के लिए दिए और युवती को लेकर जालौन रवाना हो गए।

इसके बाद दूल्हा भी बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस गांव लौट गया। इस बाबत इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। दोनों पक्षों ने आपस में कुछ रुपये लेनदेन करके समझौता कर अपने-अपने घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed