फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Grocer 's employee robbed of two million

किराना व्यापारी के कर्मचारी से दो लाख की लूट

Sat, 19 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा। Updated Sat, 19 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Grocer 's employee robbed of two million
इटावा-मैनपुरी की सीमा पर मीठेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार लुटेरों ने किराना व्यवसायी के कर्मचारी से दो लाख की नगदी लूट ली और भाग निकले। कर्मचारी ने मीठेपुर पुलिस चौकी जाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटना में शामिल एक युवक को बाइक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन


 थाने लाकर की गई पूछताछ में युवक ने घटना कबूल की और फिर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छह और लोगों को पकड़ा है। लुटेरों से लूट की करीब आधी रकम भी बरामद हुई है।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किराना व्यापारी संजय जैन पुत्र स्व. वीरेंद्र जैन निवासी जैन बाजार, जसवंत नगर का कर्मचारी जाफर हुसैन निवासी जसवंत नगर बीती रात कार से आगरा से नगदी लेकर लौट रहा था। वह इटावा-मैनपुरी सीमा पर स्थित करहल थानाक्षेत्र के मीठेपुर के समीप पहुंचा ही था कि दो बाइक सवारों ओवरटेक करके कार रोकी और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफर हुसैन ने मीठेपुर पुलिस चौकी जाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सक्रिय हुई करहल पुलिस ने घटना में शामिल एक युवक को बाइक समेत पकड़ लिया। पूछतांछ में उसने घटना कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कस्बे से सटे नगला इंच्छा, नगला अर्जुन, नगला भगत गांवों में जसवंत नगर पुलिस के साथ छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लिया।


पुलिस ने लूट की करीब आधी रकम बरामद की है। जसवंत नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामला मैनपुर के करहल थानाक्षेत्र का है। इसलिए उनके पास घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed