फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government should be serious on the death of deer in safari

सफारी में हिरणों की मौत पर गंभीर हो सरकार

Thu, 28 Apr 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Government should be serious on the death of deer in safari
एम एस महाविद्यालय में छात्रा को स्मार्ट फोन देते प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुरुवार को इटावा सफारी पार्क में हिरणों की मौत के मामले में सरकार को घेरा। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि सफारी में तेंदुआ हिरणों का शिकार कर रहा है और सफारी प्रशासन मृत हिरणों की संख्या को दबाने में लगा है। सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार सुबह सैफई आवास पहुंचे थे। यहां करीबियों से मुलाकात की। इसके बाद वह मैनपुरी रवाना हो गए। गौरतलब है कि एक अप्रैल को फिशर वन फोरेस्ट के जंगल से सफारी में
विज्ञापन

तेंदुआ घुस आया था। वह कई हिरणों का शिकार कर चुका है। एक सप्ताह तक सफारी प्रशासन हिरणों की मौत को सामान्य मौत बताता रहा। बाद में तीन हिरणों का शिकार तेंदुआ द्वारा करना स्वीकार किया था। इन तेंदुओं के शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया था। काफी प्रयास के बाद तेंदुआ पकड़ा में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली कैसे चलेंगे सरकार के टैबलेट
सैफई (इटावा)। भाजपा से करीबी की चर्चा के बीच प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को प्रदेश सरकार को बिजली के मुद्दे पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को जो टैबलेट और मोबाइल बांट रहे हैं वह बिजली बिजली के चार्ज कैसे होंगे।

शिवपाल सिंह यादव बख्तियारपुरा चौबिया के पास एमएस महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। 87 बच्चों को टैबलेट, स्मार्टफोन बांटने के बाद उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाते थे। अब स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। बिजली कटौती भी हो रही है। अगर बिजली नहीं आएगी तो है स्मार्टफोन चलेंगे कैसे। प्रबंधक भानु प्रताप सिंह यादव, प्राचार्य विकास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed