फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government school made temporary cowshed

सरकारी स्कूल को बना दिया अस्थायी गोशाला

Mon, 23 May 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government school made temporary cowshed
्राथमिक विद्यालय में बंद गोवंश। संवाद - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। छुट्टा गोवंश से परेशान बसरेहर ब्लाक के ग्राम पंचायत रजपुरा तोताराम के किसानों ने गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्कूल परिसर को अस्थायी गोशाला में तब्दील कर दिया है। रात में गोवंश को घेरकर स्कूल परिसर में बंद कर दिया जाता है और सुबह निकाल दिया जाता है। सोमवार को सुबह आठ बजे तक स्कूल परिसर में गोवंश बंद थे।
विज्ञापन

गांव के किसान हरकेश यादव, मनोज शर्मा, दीपक यादव, हितेश कुमार और निर्मला देवी ने बताया कि इस समय खेतों में मक्का, उड़द, मूंग, मूंगफली आदि की फसल खड़ी हैं। गांव में 24 से अधिक गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। दिन में तो इन गोवंश से फसल की रखवाली कर लेते हैं लेकिन रात में फसलों को बर्बाद कर देते हैं। किसानों ने बताया कि फसलों को बचाने के लिए रात में गोवंश को घेरकर दोनों स्कूल के परिसरों में बंद कर गेट पर ताला लगा दिया जाता है। दिन में उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

एडीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया
महेवा। ग्राम पंचायत अहेरीपुर में संचालित गोशाला का सहायक विकास अधिकारी पंचायत भगवान दास ने सोमवार को निरीक्षण किया। ग्राम सचिव बब्बू राजा को बरसात शुरू होने से पहले जलनिकास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हरे चारे, भूसा की व्यवस्था के साथ साफ सफाई दुरुस्त रखने के लिए भी कहा। एडीओ ने गोशाला को पांच क्विंटल और खंड प्रेरक मीनाक्षी चौहान ने दो क्विंटल भूसा भी दान किया। प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी ने निर्माणाधीन गोशाला का किया निरीक्षण
इटावा। पशु पालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. आरएन सिंह ने सोमवार को ब्लाक भरथना के थरी गांव में निर्माणाधीन वृहद गोशाला और बसरेहर ब्लाक में अगूपुर गोपालपुर जैनपुर नागर की गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर निदेशक गोशालाओं के लिए भूसा दान लेने और हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed