फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Govansha fled from Urang Gaushala, came back on the road

उरैंग गोशाला से भागे गोवंश, सड़क पर फिर आए

Thu, 25 Mar 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Govansha fled from Urang Gaushala, came back on the road
गोशाला में बैठे चंद गोवंश - फोटो : ETAWHA
निवाड़ीकला। प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। छुट्टा गोवंश को लेकर जिलाधिकारी के आदेश का भी ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। ब्लॉक के अधिकारी जल्द ही समस्या का समाधान होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश की समस्या को देखते हुए बीते 17 मार्च को ब्लॉक प्रशासन ने उरैंग गोशाला को शुरू कराया था। एक सप्ताह भी नही बीता और गोशाला खाली करवा दी गई। गोशाला के गोवंश किसने निकाले और कैसे निकले ये जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

ब्लॉक से भेजे गए सफाई कर्मचारियों ने निवाड़ी कला क्षेत्र की आधा सैकड़ा गोवंश इस गोशाला में बंद कराए थे। इसके लिए गोशाला में गोवंश के खानपान की भी समुचित व्यवस्था कराई थी। अगले ही दिन गोशाला से गोवंश भगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बबलू दीक्षित ,रिंकू शाक्य ,छुटियन दीक्षित , रामसिंह , अजय कुमार का कहना है कि गोशाला को अगले ही दिन खाली करा दिया गया। जिससे समस्या जस की तस हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला को सिर्फ खानापूर्ति के लिए चालू कराया गया था।
अभी गोशाला में 15-20 गोवंश होंगे। गोवंश बाहर कैसे निकले इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गोवंशों को दोबारा पकड़ा जाएगा।
सुधीर कुमार, पंचायत सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed