फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   gosala samasya

नई गोशालाएं बनवा बंद करें छुट्टा गोवंश

Sun, 26 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
gosala samasya
भरथना। कंधेरी पचार गांव में चौपाल लगाने गए मंडलायुक्त को किसानों ने छुट्टा गोवंश की समस्या बताई। इस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम ने कहा कि गोवंश छुट्टा नहीं दिखने चाहिए। जरूरत पड़े तो दो-तीन नई गोशालाएं बनवाएं। साथ ही गोवंश छुट्टा छोडने वाले पशुपालकों पर धारा 95 के तहत जुर्माना भी लगाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने सुबह करीब 10:30 बजे कंधेरी पचार गांव पहुंचे और पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। गांव के किसान अरविंद, सत्यप्रकाश आदि ने मंडलायुक्त को बताया कि गांव और आसपास बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। ये गोवंश फसलें बर्बाद कर रहे हैं। मंडलायुक्त ने एसडीएम इंद्रजीत सिंह से कहा कि छुट्टा गोवंश गोशालाओं में बंद कराएं, अगर गोशाला में जगह नहीं है तो नई गोशालाएं खुलवाएं। गोवंश छुट्टा छोडने वालों के खिलाफ पंचायत अधिनियम की धारा 95 के तहत जुर्माना कराया जाए। सीवीओ डॉ विनीत पांडेय ने बताया कि गोशाला में 71 गोवंश बंद हैं, इन सभी की ईअर टैंगिग हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव में बिजली की सवाल पर एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि 312 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं, इसमें 150 के यहां मीटर भी लग गए हैं। गांव के सत्य प्रकाश शुक्ला, हीरालाल ने बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की। इस परमंडलायुक्त ने शिविर लगाकर सुधार कराने के निर्देश दिए। उमेश, अखिलेश, रियाज अली, विश्राम सिंह आदि ने शौचालय न मिलने की शिकायत की, इस पर नियमानुसार शौचालय बनवाने को कहा। डीपीआरओ ने मंडलायुक्त को बताया कि गांव में 198 शौचायल बनवाए गए हैं। गांव में बने आवासों की पुन जांच के निर्देश भी दिए। गांव के रामदास ने मंडलायुक्त से कहा कि परिषदीय विद्यालय के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाए मोबाइल पर लगे रहते हैं, मंडलायुक्त ने खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी को समय समय पर स्कूल की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से पौधे लगाने और पानी बचाने की अपील भी की। उन्होंने मॉडल पार्क निरीक्षण कर पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सीडीओ राजा गणपति आर, एएसपी ओमवीर सिंह, तहसीलदार गजराज सिंह, ग्राम प्रधान विनीता शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र शुक्ला, बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, सचिव अनुष्का दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed