फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   gorakcha sankalp yatra march even after stay

रोक के बाद भी निकली गोरक्षा दल संकल्प यात्रा

Sun, 26 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 26 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
gorakcha sankalp yatra march even after stay
गोरक्षा दल संकल्प यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की अनुमति न मिलने से रविवार को गोरक्षा दल ने रूट बदल कर संकल्प यात्रा निकाली। शहर के अंदर से गुजरने की बजाय यात्रा बाहरी मार्ग से होकर नुमाइश ग्राउंड पहुंची। केसरिया रंग के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ता जय-जय श्री राम के जयघोष लगाते रहे। इस यात्रा के मद्देनजर शहर के चौराहों पर पुलिस-पीएसी के कड़े बंदोबस्त रहे।

विज्ञापन

रविवार को टिक्सी मंदिर से गोरक्षा दल की संकल्प यात्रा निकलना प्रस्तावित थी। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते इसकी अनुमति नहीं दी। प्रशासन ने यात्रा के प्रमुख गोरक्षा दल के प्रदेश महासचिव मयंक बिधोलिया के फ्रेंड्स कालोनी स्थित आवास पर नोटिस भी चस्पा कर दिया। इसके साथ ही पूरे शहर में पुलिस-पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। प्रशासन के इस रुख को देखते हुए यात्रा को रूट बदलकर निकाला गया। यात्रा के शुरूआती स्थल टिक्सी मंदिर पर भी बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई। कोतवाली पुलिस ने यात्रा में शामिल होने वाले लाउडस्पीकर रखे वाहन को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस-प्रशासन की इस व्यवस्था को देखते हुए यात्रा के आयोजकों ने रूट बदल कर सांकेतिक तौर पर यात्रा निकाली। गोरक्षा दल के कार्यकर्ता फ्रेंड्स कालोनी स्थित गायत्री पार्क पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

यहां से सभी कार्यकर्ता बाइक आदि वाहनों पर सवार होकर टिक्सी मंदिर पहुंचे और वहां से बाइस ख्वाजा मार्ग से नुमाइश परिसर पहुंचे। गोरक्षा दल के प्रदेश महासचिव मयंक बिधोलिया ने कहा कि प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद फ्रेंड्स कालोनी से यात्रा शुरू की। इस दौरान यात्रा आयोजक गोरक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष रविराज गोला, सौरभ वर्मा, गिरधर दीक्षित, दीपक दुबे, निक्की तिवारी, मोहित त्रिपाठी आदि युवा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed