{"_id":"386b25358a4b1dfa969dfd1d5e167b03","slug":"gooshala-built-stall-the-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला के निर्माण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला के निर्माण का लिया संकल्प
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाष्टमी के पुनीत पर्व पर टिक्सी मंदिर के निकट स्थित ऐतिहासिक कालीबाड़ी में गायों का पूजन व शृंगार करने के पश्चात गुरु दरबार में हवन किया गया। कालीबाड़ी परिसर में गौवंश की रक्षा के लिए गौशाला का नामकरण के साथ ही गौशाला निर्माण का संकल्प भी लिया गया।
सिद्ध कालीबाड़ी आश्रम के स्वामी शिवानंद जी महाराज एवं गौरक्षा आंदोलन समिति के प्रदेशाध्यक्ष व विहिप नेता श्रीकृष्ण वर्मा की उपस्थिति में हुए हवन-पूजन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर ‘हिंदू सम्राट’ अशोक सिंहल जी की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
हवन, पूजन कार्यक्रम में स्वामी शिवानन्द जी महाराज ने गायों का तिलक कर उन्हें ग्रास दिया और यज्ञ में यजमान के रूप में मौजूद रहकर आहुतियां दीं। उनके साथ विवेक रंजन गुप्ता, मीडिया प्रमुख अजय सिंह कुशवाहा, आरुणि दुबे, ओमरतन कश्यप, शरद सक्सेना, धीरेंद्र यादव, अमित मिश्रा, मुकुल, दिनेश दुबे ने गौसेवा का संकल्प लिया।